काशीपुर,29 मार्च (आरएनएस)। चैती मेला प्रांगण में सोमवार को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा माता का गुणगान करेंगे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चैती मेला स्थित मंदिर में मां बाल सुंदरी देवी के दर्शन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री भजन संध्या में शिरकत करेंगे। जहां से वह रात्रि लगभग 8 बजे खटीमा के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल के घर महुआडाबरा भी जाएंगे। आईटीआई कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

