काशीपुर,29 मार्च (आरएनएस)। पति व सास-ससुर के साथ चैती मेले में प्रसाद चढ़ाने आई महिला के साथ पति ने मारपीट कर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बिजनौर के ग्राम किरतपुर थाना चांदपुर निवासी जूही रानी ने चैती मेला चौकी पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि वह 26 मार्च की रात अपने पति अंजिल राजपूत, ससुर मुकेश व सास बबीता के साथ चैती मेला मे प्रसाद चढ़ाने आई थी। इस दौरान उसके पति की किसी अनजान महिला से बहस हो गई। जब उसने अपने पति को समझाने का प्रयास किया तो पति व सास-ससुर ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पति ने क्षेत्र भवन के निकास द्वार के बाहर उसे मारना पीटना शुरू कर दिया तथा मेला परिसर से बाहर गाड़ी के पास भी उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

