बागेश्वर,29 मार्च (आरएनएस)। तहसीलदार निशा रानी ने सिविल सोसाइटी द्वारा संचालित सार्वजनिक पुस्तकालय का भ्रमण किया। उन्होंने पुस्तकालय को तीन दर्जन से अधिक अनमोल पुस्तकें भी दान में दीं। इन पुस्तकों में सामान्य ज्ञान, कालजयी साहित्य से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी पुस्तकें शामिल हैं। तहसीलदार का यह कदम युवाओं के लिए एक बड़ा संदेश है। सोसाइटी के अध्यक्ष डीके जोशी ने तहसीलदार का आभार जताया। इस मौके पर चंद्रशेखर बड़सीला, मोहन भाकुनी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

