बागेश्वर,29 मार्च (आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांति दल की यहां आयोजित बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी ने संगठन की मजबूती बल दिया। जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने कहा कि प्रदेश की जनता अब तीसरा विकल्प ढूंढ रही है। 2027 विधानसभा चुनाव को उक्रांद त्रिकोणीय बनाएगी। युवा तथा महिलाएं पार्टी से लगातार जुड़ रही हैं। ब्लॉक कार्यालय में रविवार को आयोजित बैठक में जोशी ने कहा कि इन दिनों पार्टी का सदस्या अभियान चल रहा है। बड़ी संख्या में युवाओं ने यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की है। लोग बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकाल से परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। जल, जंगल तथा जमीन की लूट मची है। गैसरैंण राजधानी की बात करने वाला कोई नहीं है। राज्य बनने के 25 साल बाद भी राज्य अपने मूल अवधारणा के अनुरूप नहीं बन पाया। लोगों ने राज्य के लिए जो शहादत दी वह बेकार जा रही है। राष्ट्रीय पार्टियों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। आज यूकेडी के साथ नए नए युवा, बुजुर्ग और महिलाएं तन मन से जुड़ रहे हैं। कपकोट विधानसभा से अपनी तैयारी कर रहे वरुण चंदोला ने कहा की वह कपकोट के दुरुस्त ग्रामीण क्षेत्रों में जा रहे हैं जहां न ही नेटवर्क सुविधा है और न ही सड़क है। इतने सालों में बीजेपी और कांग्रेस ने बागेश्वर और कपकोट के लिए कुछ नहीं किया है। सरकार शराब घर-घर पहुंचाने का काम कर रही है, लेकिन स्वास्थ्य, सड़क और शिक्षा को बेहतर करने के बजाय उसे खत्म करने का काम कर रही है। सभी से पार्टी से जुडऩे की अपील की है। इस मौके पर हीराबल्लभ भट्ट, भुवन कांडपाल आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

