हरिद्वार,29 मार्च (आरएनएस)। जिला जेल में रविवार को भारतीय योग संस्थान के योग केंद्र की स्थापना को एक साल पूरा हो गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्य की मौजूदगी में वार्षिक कार्यक्रम हुआ। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक संतुलन के लिए जरूरी है। इस केंद्र के प्रमुख दीन दयाल के मार्गदर्शन में पिछले एक साल से 60 बंदियों को नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है। इससे बंदियों के स्वास्थ्य और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं।इस दौरान प्रधान योग शिक्षक सुरेश भट्ट, योग शिक्षक जय ध्यानी, प्रवीण कपिल, उप कारापाल श्वेता जोशी सहित योग साधिका पूजा जोशी, शिल्पी, अवनी सैनी, राधा रावत, सुनीता बहुगुणा, नीरज सैनी, सुषमा और कल्पना मौजूद रहीं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

