हरिद्वार,29 मार्च (आरएनएस)। धर्मनगरी में रविवार को मौसम का मिजाज पल-पल बदलता रहा। सुबह आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। हालांकि, दोपहर बाद धूप खिलने के साथ मौसम ने फिर करवट ली। इस दौरान दिन का पारा ढाई डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का। आईआईटी की कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। दोपहर को धूप निकलने से मौसम में गर्माहट बढ़ गई। शाम और रात के समय हल्की गर्मी का अहसास बना रहा।श्यामपुर मं किसानों की चिंता बढ़ीमार्च के अंतिम सप्ताह में बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं की कटाई के बीच हल्की बारिश से तैयार फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। श्यामपुर क्षेत्र में इन दिनों गेहूं की कटाई चल रही है। इसी बीच रविवार को मौसम ने करवट ली और बूंदाबांदी हो गई। पकी हुई गेहूं की बालियों पर नमी पडऩे से दाने काले पड़ सकते हैं।बहादराबाद में रुक-रुककर बरसे बादलनगर में रविवार को बारिश रुक-रुककर होती रही। सड़कों पर फिसलन और जलभराव जैसी स्थिति के कारण दैनिक गतिविधियां प्रभावित रहीं। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में भी बारिश का असर दिखाई दिया। कर्मचारियों को ड्यूटी पर आते-जाते समय परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेहूं और सरसों की तैयार फसल को नुकसान की आशंका है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

