नैनीताल,29 मार्च (आरएनएस)। नगर के मल्लिकार्जुन स्कूल में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन किया गया। प्रधानाचार्य कमल चंद्र ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। संगोष्ठी का उद्देश्य संगठनात्मक कार्यप्रणाली को मजबूत कराना, नेतृत्व क्षमता का विकास करना और जन सेवा के प्रति जागरूक करना था। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, जिला मंत्री मनोज भट्ट, कमलेश रावत, गोपाल भट्ट, वीना आर्य आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

