नैनीताल,29 मार्च (आरएनएस)। नगर पालिका के तहत मल्लीताल स्थित बोट हाउस क्लब पार्क का जीर्णोद्वार कार्य किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद यह पार्क देवभूमि रजत जयंती पार्क के तौर पर विकसित किया जाएगा। 48.69 लाख रुपये की लागत से पार्क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पालिका के जेई विपिन पुरोहित ने बताया कि राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर इस पार्क का नवनिर्माण कार्य पालिका की ओर से कराया जा रहा है। पार्क में एंट्रेस गेट, गार्डन, ओपन जिम, सेल्फी प्वाइंट, पाथ-वे आदि का निर्माण किया जाना है। साथ ही देवभूमि शैली में म्यूरल्स भी लगाए जाएंगे। अभी तक करीब 45 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अप्रैल से मई तक इस कार्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

