प्रयागराज 30 मार्च (आरएनएस)। चंद्रकला यूनिवर्सल क्लब ने भानु प्रताप सिंह क्लब को 144 रन से हराकर मनीष देब स्मृति बी डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। दौलत हुसैन कॉलेज मैदान पर सोमवार पर खेले गए मैच में चंद्रकला यूनिवर्सल क्लब ने 35 ओवर में 8 विकेट पर 328 रन (मोहम्मद तैमूर 92, हिमांशु द्विवेदी 43, इमरोज अली व शाहबाज 24-24, मोहम्मद अरमान 23, दिव्यांशु यादव 3/89, दिव्यांश यादव 2/18, सौरभ यादव 2/39) बनाए। जवाब में भानु प्रताप सिंह क्लब की टीम 22.5 ओवर में 184 रन (ऋषि यादव 68, दिव्यांशु यादव 55, मोहम्मद अली खान 5/3, शाहबाज 2/17, मोहम्मद अरमान 2/23) पर सिमट गई। मैच में तौसीफ शेख व राहुल सिंह अंपायर एवं मोहम्मद सैफ स्कोरर रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

