अलावल देवरिया (गोण्डा) 30 मार्च। सोमवार को सतेंद्र नाथ मेमोरियल इंटर कॉलेज, नरैचा (छपिया) में विधायक प्रभात कुमार वर्मा द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र गौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सैदनपुर के मजरा सैदनपुर खास संपर्क मार्ग का भव्य शिलान्यास/भूमि पूजन किया गया। लगभग 2300 मीटर लंबी इस सड़क का निर्माण ?1 करोड़ 30 लाख की लागत से किया जाएगा। इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। इस अवसर पर प्रबंधक अनिल वर्मा , मंडल अध्यक्ष राम चन्दर वर्मा , प्रधान जक्शन तिवारी , प्रधान विष्णु प्रताप सिंह, दया शंकर पाण्डेय , सालिक राम वर्मा, प्रधान सुनील वर्मा , प्रधान बाबूलाल वर्मा , विनय कुमार वर्मा , नन्हे वर्मा , रंजीत वर्मा, मनोज शुक्ला , मस्तराम वर्मा , पवन पासवान, जय प्रकाश वर्मा, सुरेश वर्मा , पप्पू वर्मा , राजन सिंह , इरशाद अहमद सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

