अलावल देवरिया (गोण्डा) 30 मार्च। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को सहायक पुलिस अधीक्षक प्रदीप सिंह / अतिरिक्त थाना प्रभारी अरविन्द यादव द्वारा थाना मोतीगंज गोंडा के नेतृत्व में मिशन शक्ति बासन्तिक नवरात्रि के शुभारंभ के अवसर पर 11 से 20वें दिवस के दूसरे चरण के अभियान के तहत ग्राम सोहास के पंचायत भवन मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें आंगनवाड़ी व सहायिका व ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी रही। महिला चौपाल का आयोजन कर महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना व हेल्पलाइन नंबर से संबंधित जानकारी दी गई व पंपलेट वितरित करते हुए प्रचार प्रसार किया गया। सराहनीय कार्य ग्राम -सोहास के विनोद वर्मा (छोटे प्रधान) पुत्र धनीराम वर्मा मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस द्वारा प्रेरित करने पर नए डार्क स्पॉट नौपुरवा सोहांस जहां महिलाओं का आवागमन अधिक रहता है ऐसे स्थान पर 50 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट्स लगवाई। वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 ,181,112 व अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई व जागरूक किया गया।
महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत आत्मनिर्भर सशक्त समाज में समान अधिकार दिलाने हेतु जागरूक किया गया। मिशन शक्ति फेज 5.0 एंटीरोमियो कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर आने-जाने वाली महिलाओं को जागरूक किया गया। कानून की जानकारी देते हुए एंटी रोमियो स्क्वाड के तहत लाल कार्ड देने के सम्बंध में बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090, वीमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 , एंबुलेंस सेवा 1930 , साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 , चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 , स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में भी जानकारी दी गई व जागरूक किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

