लालगंज, प्रतापगढ़ 30 मार्च (आरएनएस)। मकान का छज्जा निकालने के विवाद में हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने दो आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव निवासी अजय वर्मा पुत्र स्व0 गहरू वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि मकान का छज्जा निकालने के विवाद को लेकर बीती उन्तीस मार्च को सुबह साढ़े दस बजे गांव के शिव बहादुर यादव व उसके पिता हरिश्चंद्र यादव गालीगलौज करने लगे। आरोप है कि पीडि़त के विरोध करने पर आरोपियों ने मारापीटा व जानलेवा धमकी दी। जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

