लालगंज, प्रतापगढ़ 30 मार्च (आरएनएस)। जमीन के विवाद में दो पक्षो मे हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे चोप सिंह अगई गांव में सोमवार को जमीन के विवाद में जीतराम व मोतीलाल के बीच विवाद शुरू हो गया। अचानक दोनों पक्ष से लोग जुट गये और मारपीट शुरू हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

