लालगंज, प्रतापगढ़ 30 मार्च (आरएनएस)। विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान में सोमवार को भगवान श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर गोष्ठी हुई। इसके बाद भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष संजय उपाध्याय की अगुवाई में क्षेत्र के रामपुर बावली से निकली शोभा यात्रा बेलहा, अझारा, चौक होते हुए नगर स्थित हरिहरमंदिरम पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा पर जगह जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त सहसमरसता प्रमुख रविकांत ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन समरसता का पर्याय है। कार्यक्रम का संयोजन जिला मंत्री नागेन्द्र भूषण शुक्ल एवं अभय मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन सम्राट द्विवेदी, प्रदीप पुष्पाकर, आदर्श श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर बजरंगी, संयोगमणि, साहब शुक्ल, अभय शुक्ल, उमेश मिश्र, गुडडू मिश्र, रामदेव गुप्ता, रवीन्द्र यादव, मदन शुक्ल आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

