रांची 30 मार्च (आरएनएस)। बैंक ऑफ़ बड़ौदा, क्षेत्रीय कार्यालय, राँची के द्वारा एम.ए (हिंदी), अंतिम वर्ष, शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली राँची विश्वविद्यालय , राँची के मेधावी विद्यार्थियों क्रमश: चन्दन कुमार यादव तथा साक्षी कुमारी को राँची विश्वविद्यालय के सभागार में समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को उक्त सम्मान डॉ सुनीता यादव, हिन्दी विभागाध्यक्ष, डॉ चंद्रिका ठाकुर, पूर्व विभागाध्यक्ष, नीलमणि, उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, राँची क्षेत्र, के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर राँची विश्वविद्यालय के आचार्य, सह-आचार्य तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें ।
राँची विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष ने ऑफ़ बड़ौदा के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा छात्र -छात्राओं के उत्थान के लिए यह जो प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है यह नि:संदेह समाज कल्याण का काम कर रही है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने राँची विश्व विद्यालय को चुना यह अत्यंत हर्ष की बात है.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

