० कोई हताहत नहीं, बड़ी घटना टली
रायपुर, 30 मार्च (आरएनएस)। राजधानी रायपुर के फाफाडीह इलाके में दिगम्बर जैन मंदिर के पीछे स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।
बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
फिलहाल राहत की बात यह है कि किसी जनहानि की सूचना नहीं है। दमकल विभाग की टीम लगातार आग बुझाने में जुट गई जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया।
त्रिपाठी
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

