-सत्यम तिवारी, विकास सिंह व पल्लवी प्रियदर्शी बढ़ाया क्षेत्र का मान
सोहावल-अयोध्या 30 मार्च (आरएनएस)। ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े 2024 पीसीएस के आये परिणाम में सोहावल के तीन युवाओं ने बाजी मारी। गृहणी माँ और मेडिकल स्टोर के संचालक पिता संतोष तिवारी निवासी लहरापुर पूरे देवी तिवारी पुरवा के सबसे बड़े पुत्र सत्यम तिवारी 30 वर्षीय ने अपने तीसरे प्रयास में पीसीएस 2024 में सफलता हासिल कर नायब तहसीलदार का पद हासिल कर लिया है। लेकिन प्रयास का सिलसिला अभी थमा नहीं है। आज भी पीसीएस 2025 मेंस की परीक्षा में लगे है। मई 26 में इनकी आई ए एस की भी परीक्षा होने वाली है। बरसेंडी गाँव निवासी विकास सिंह व गोड़वा निवासी पल्लवी प्रियदर्शी पुत्री दीपक प्रियदर्शी को कमर्शियल टैक्स आफिसर के रूप में जगह मिली है। दोनों ग्रामीण परिवेश से जुड़े है।
रविवार को देर शाम वेबसाइट पर आए पीसीएस 2024 के परिणाम में सामान्य कोटे से 36 वीं रैंक लेकर नायब तहसीलदार बने सत्यम ने हाई स्कूल व इंटर महाराजा इंटर कालेज अयोध्या से पास किया और कालेज के टापर में दूसरे स्थान पर रहे। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को समर्पित करने वाले 1996 में जन्मे इस छात्र ने कालेज से निकलकर एन आई टी अगरतला का रुख किया और 2018 में 73.5 प्रतिशत से बीटेक कर डाला। 2022 से पीसीएस की तैयारी शुरू कर परीक्षाओं के दौर में शामिल हुए तो आज तक परीक्षाओं के दौर से ही गुजर रहे हैं। 2024 में मिली इस पहली सफलता से आज परिवार में खुशी का माहौल है। क्षेत्र और जनपद का गौरव बढऩे से बधाई देने वालों का सिलसिला चल रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

