-सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी
अयोध्या 30 मार्च (आरएनएस)। जिलाधिकारी श्री निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि जन समस्याओं के समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण व शिकायतों के प्रभावी अनुश्रवण एवं विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत मिलने वाली सुविधाओं, शासकीय सुविधाओं की डिलीवरी, विभिन्न कार्यालयों के स्थान पर यथासंभव एक ही स्थान पर सुगमता से उपलब्ध कराये जाने तथा जन सामान्य एवं अधिकारियों के मध्य सीधा जन-संवाद स्थापित करने हेतु माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को जिले की प्रत्येक तहसील में प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त शासनादेश जिलाधिकारी द्वारा क्रमानुसार प्रत्येक तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता किये जाने तथा उक्त के अतिरिक्त अन्य तहसीलों में जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी अथवा जिलाधिकारी द्वारा नामित किसी अपर जिलाधिकारी तथा शेष तहसीलों में सम्बंधित उपजिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। तत्क्रम में माह अप्रैल 2026, मई 2026 व जून 2026 में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी किया गया है। 04 अप्रैल 2026 को तहसील बीकापुर में, दिनांक 18 अप्रैल 2026 को तहसील मिल्कीपुर में, 02 मई 2026 को तहसील रूदौली में, 16 मई 2026 को तहसील सदर में, 06 जून 2026 को तहसील सोहावल में तथा 20 जून 2026 को तहसील बीकापुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया है। उपरोक्तानुसार माह अप्रैल 2026, मई 2026 व जून 2026 में अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे। अवकाश होने की स्थिति में अगले कार्यदिवस को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों के अतिरिक्त जनपद की अन्य तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी/सम्बन्धित अपर जिलाधिकारी/उपजिलाधिकारी करेंगे तथा शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण/सत्यापन करेंगे। प्रत्येक सम्पूर्ण समाधान दिवस में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी/तहसीलदार प्राप्त होने वाली शिकायतों को शासनादेश में निहित व्यवस्था के अनुसार निर्धारित प्रारूप के अनुसार पंजिका तैयार कर पंजीकरण कराते हुए समन्वित शिकायत प्रणाली आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज करायेगे। समस्त अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वह अपने विभाग से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों को उसी दिन प्राप्त करने के बाद ही तहसील कार्यालय छोडेगे। सम्पूर्ण समाधान दिवस में भाग लेने वाले माननीय सांसद/विधायक गण को सम्मानपूर्वक बैठने हेतु एक प्रमुख स्थान की व्यवस्था की जायेगी। प्राप्त शिकायतों का उसी दिन मौके पर यथासंभव निस्तारण करायेंगे एवं शिकायतों का निस्तारण तुरन्त न हो पाने की स्थिति में तत्समय ही सम्बन्धित विभाग के सक्षम अधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त कराते हुए समय से निस्तारण कराने हेतु निर्देशित करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

