० एसपी ने किया सस्पेंड
जांजगीर-चांपा, 30 मार्च (आरएनएस)। मारपीट के मामले में विधि सम्मत कार्रवाई न करने और थाने में दबाव बनाकर समझौता कराने के आरोप में उप निरीक्षक (स्ढ्ढ) को एसपी ने निलंबित कर दिया है। मामला 27 मार्च 2026 की रात का है, जब आवेदक ग्राम रोगदा निवासी प्रकाश नैरोसे मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ने मामले में स्नढ्ढक्र दर्ज करने के बजाय दोनों पक्षों पर दबाव बनाकर समझौता करा दिया।
इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने स्ढ्ढ कृष्ण कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। साथ ही मामले की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं और 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
त्रिपाठी
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

