-पैदल भ्रमण कर सुरक्षा का लिया जायजा
चित्रकूट 30 मार्च (आरएनएस)। एसपी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के लिए थाना सरधुवा क्षेत्रांतर्गत मिश्रित आबादी क्षेत्र एवं भीड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त किया। पुलिस टीमों द्वारा दुकानदारों, व्यापारियों एवं क्षेत्रीय नागरिको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने का भरोसा दिया गया। पुलिस टीम द्वारा सड़क पर हो रहे अतिक्रमण, शराब की दुकान, रेलवे स्टेशनों, होटल, ढाबा एवं वाहन, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने थाना सरधुवा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही ड्यूटी में तत्परता, अनुशासन एवं जनता के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष राम सिंह मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

