-एचपीवी टीकाकरण अभियान का सीएमओ ने किया शुभारम्भ
-जिला चिकित्सालय सोनेपुर में लगाये गये टीके
चित्रकूट 30 मार्च (आरएनएस)। संयुक्त जिला चिकित्सालय में सोमवार को एचपीवी टीकाकरण सत्र का शुभारम्भ शासन सतर से प्राप्त निर्देशानुसार जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एंव मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सयुक्त जिला चिकित्सालय चित्रकूट द्वारा सयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। जिसका उददेश्य साकेंतिक रूप से जनपद वासियो को यह संदेश देना है, कि एचपीवी वैक्सीनेशन जिला एंव ब्लॉक इकाईयो में शुरू हो चुका है। एचपीवी टीकाकरण सत्र के दौरान आई हुई 14 वर्ष की बच्चियों का टीकाकरण एएनएम रीता धुरिया द्वारा करते हुए उसे युविन पोर्टल में तत्काल ऑनलाइन किया गया एंव टीकाकरण के फलस्वरूप टीकाकरण के बाद बच्चियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, एसीएमओ डब्लूएचओ द्वारा ऑनलाइन तैयार टीकाकरण प्रमाणपत्र वितरित किये गये। इस दौरान शहरी पीएचसी की समस्त आशा कार्यकत्र्रियो द्वारा पूर्ण पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आये हुए अभिभावको को एचपीवी टीकाकरण के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया कि सर्वाइकल कैंसर जैसी वैश्विक बीमारी से किशोरियो की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद चित्रकूट सहित प्रदेश के समस्त जिलो में सिंगल डोज हयूमन पैपिलोमा वाइरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान संचालित होने जा रहा है, एचपीवी टीकाकरण अभियान आगामी दिवसों में जनपद के समस्त ब्लॉक चिकित्सा इकाईयों में संचालित किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा भूपेश द्विवेदी द्वारा अवगत कराया गया है सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओ में होने वाला दूसरा प्रमुख कैंसर है और एचपीची वैक्सीन के टीकाकरण अभियान के माध्यम से ही इसे रोका जा सकता है।
विकासखण्ड चित्रकूट धाम कर्वी के अन्तर्गत संचालित कस्तूरबा गाँधी विद्यालय एंव विकासखण्ड मानिकपुर के अन्तर्गत संचालित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 100 बच्चियो का एचपीवी टीकाकरण कराया जा चुका है। अभियान का संचालन उन सभी स्वास्थ्य केन्द्रो पर आयोजित होगा जहाँ पर कोल्डचेन प्वांइट की सुविधा उपलब्ध है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया है कि एचपीवी टीकाकरण पूर्णत: सुरक्षित एवं स्वैच्छिक है। एचपीची वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, यदि किसी भी लाभार्थी को टीकाकरण के बाद सिरदर्द, उल्टी, चक्कर आये तो पैरासिटामॉल की एक गोली दें, और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ पिलाये साथ ही इंजेक्सन याली जगह पर दर्द, सूजन या लालिमा हो तो बर्फ से सिकाई करे। एचपीवी टीकाकरण के सत्र के शुभारम्भ के दौरान स्वास्थ्य विभाग से डा भूपेश द्विवेदी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा शैलेन्द्र मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा जीआर रतमेले जिला प्ररितक्षण अधिकारी एंव ज्ञानचन्द्र शुक्ला टीवी, एचआईवी पर्यवेक्षक, अनिलगुप्ता, एआरओ, रूपनारायण यादव जिला समन्वयक शहरी क्षेत्र, नरोत्तम सिंह डाटा असिस्टेंट आरआई, रतन घुरिया तथा जिला संयुक्त जिला चिकित्सालय के चिकित्सक एंव पैरामेडिकल स्टाफ एंव बीएस द्विवेदी पीआरओ जिला चिकि0, तथा जिला स्तरीय सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि श्याम सिह एसएमओ डब्लूएचओ, संजय जिला समन्यदक पंच नागेन्द्र सिंह क्लस्टर समन्वयक शहरी क्षेत्र जीरोडोज यूनीसेफ एंव डीपी सिंह, जिला समन्वयक जेएसआई उदघाटन समारोह में उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

