जगदलपुर, 30 मार्च (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के बस्तर में सक्रिय रहे दो बड़े ईनामी नक्सली नेताओं ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ आज आंध्रप्रदेश पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। ये नक्सली लीडर 20 लाख रुपए का ईनामी हैं। एसजेडसीएम, एसएमसी चीफ चेल्लुरी नारायण राव उर्फ सुरेश एवं बीके उर्फ सुरन्ना उर्फ सोमन्ना ने एके-47 हथियार सहित आत्मसमर्पण किया।दोनों पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित है। इनके साथ 5-6 अन्य कैडर भी डीजीपी, आंध्रप्रदेश और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष सरेंडर किया है।दोनों माओवादी नेताओं का संबंध ग्राम बाथुपुरम, थाना वज्रपु कोथुरु, जिला श्रीकाकुलम, आंध्रप्रदेश से बताया जा रहा है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

