देहरादून,30 मार्च (आरएनएस)। उत्तराखंड समानता पार्टी ने पीआरडी जवान की हवालात में संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले पर एसएसपी को ज्ञापन प्रेषित किया। सोमवार को पार्टी ने एसएसपी को ज्ञापन प्रेषित करते हुए निष्पक्ष जांच न होने तक रायपुर थाने के सभी कर्मियों को निलंबित की जाने की मांग की है। इसके बाद दोषियों को सजा दी जाए। पार्टी पीआरडी जवान के निवास में जाकर उनके परिवार से मिले और उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर अध्यक्ष वीएस भंडारी, टीएस नेगी, सीएस नेगी, वीपी नौटियाल, वीके धस्माना, एमएस जोशी और पी पी उपाध्याय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

