देहरादून,30 मार्च (आरएनएस)। लीनस सर्विस ऑर्गेनाइजेशन डिस्ट्रिक्ट भागरथी की नई कार्यकारणी गठित की गई। इस दौरान उषा बंसल ने अध्यक्ष और नीना मित्तल ने सचिव पद की शपथ ली। साथ ही 25 बालिकाओं को निशुल्क सर्वाइकल कैंसर का टीका लगाया गया। सोमवार को दून क्लब में आयोजित कार्यक्रम में उषा बंसल अध्यक्ष, नीना मित्तल सचिव, कोषाध्यक्ष तरूणा सिंघल, प्रोजेक्ट कोषाध्यक्ष अनामिका जिंदल और पीआरओ निमिशा जैन बनीं। समारोह में मुख्य अतिथि ऑल इंडिया लीनस क्लब की अध्यक्ष आशा मोहन रहीं। कार्यक्रम में उषा की आशा ट्रस्ट की ओर से स्कूल की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर का टीका लगाया गया। कार्यक्रम में नारी शक्ति थीम पर बैनर प्रेजेंटेशन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीमा गोयल और उषा नागर ने किया। इस दौरान लीनस क्लब दून लहर, लीनस क्लब दून वैली, लीनस क्लब दून और लीनस क्लब सहारनपुर मेन से इंदु मेहता, अर्चना, शशि कुटियाल, सविता कोहली, मनीषा शर्मा, राजरानी शिप्ले, सीमा जैन, संगिता जैन, मीनल गुप्ता, अमिता सिंघल और अरूणा चावला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।—-बच्चों को स्कूल फीस और कन्या को दिया शादी का सामानकार्यक्रम में स्कूल के तीन बच्चों को दो हजार की धनराशि दी गई। इसके साथ ही शादी के लिया कन्या को डिनर सेट, प्रेशर कूकर, मिक्सर, लहंगा और चार साडिय़ां दी गईं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

