वॉशिंगटन ,31 मार्च,। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे भीषण युद्ध के बीच एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक ताजा रिपोर्ट में यह सनसनीखेज दावा किया गया है कि ईरान में सैन्य कार्रवाई शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले ही अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की ओर से काम कर रहे एक ब्रोकर ने रक्षा क्षेत्र से जुड़े एक बड़े फंड में करोड़ों डॉलर का निवेश करने की कोशिश की थी। इस खुलासे के बाद अमेरिकी राजनीतिक और रक्षा हलकों में हड़कंप मच गया है, हालांकि पेंटागन ने सामने आए इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
पेंटागन ने आरोपों को बताया मनगढ़ंत साजिश
इस बड़े खुलासे के बाद अमेरिकी रक्षा मंत्रालय यानी पेंटागन की ओर से तुरंत कड़ा बयान जारी किया गया है। पेंटागन ने इस दावे को पूरी तरह से झूठा और मनगढ़ंत करार दिया है। मंत्रालय का स्पष्ट कहना है कि न तो रक्षा मंत्री हेगसेथ और न ही उनके किसी प्रतिनिधि ने ऐसे किसी निवेश के सिलसिले में निवेश कंपनी ब्लैक रॉक से कोई संपर्क किया है। पेंटागन ने इसे जनता को गुमराह करने और रक्षा मंत्री की छवि को जानबूझकर बदनाम करने के लिए रचा गया एक आधारहीन प्रयास बताया है।
रिपोर्ट में निवेश को लेकर क्या किया गया है दावा?
विवाद की जड़ बनी इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मॉर्गन स्टेनली में हेगसेथ के एक ब्रोकर ने फरवरी महीने में दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजर कंपनी ‘ब्लैक रॉकÓ से संपर्क साधा था। यह संपर्क एसेट मैनेजर के डिफेंस इंडस्ट्रियल्स एक्टिव ईटीएफ (ढ्ढष्ठश्वस्न) में एक बहुत बड़ी हिस्सेदारी खरीदने के मकसद से किया गया था। बता दें कि 1988 में स्थापित ब्लैक रॉक एक जानी-मानी अमेरिकी निवेश कंपनी है और दुनिया भर में संपत्ति प्रबंधन के मामले में इसका बड़ा नाम है।
आखिर क्या है यह ढ्ढष्ठश्वस्न फंड जिसमें होना था निवेश?
यह फंड मुख्य रूप से रक्षा क्षेत्र की कंपनियों में निवेश कर ग्रोथ के अवसर तलाशता है और शेयर बाजार (हृड्डह्यस्रड्डह्न) पर ढ्ढष्ठश्वस्न टिकर के तहत ट्रेड करता है। यह 3.2 बिलियन डॉलर का एक विशाल इक्विटी फंड है, जिसकी सबसे बड़ी होल्डिंग्स में दिग्गज डिफेंस कंपनियां जैसे आरटीएक्स (क्रञ्जङ्ग), लॉकहीड मार्टिन (रुशष्द्मद्धद्गद्गस्र रूड्डह्म्ह्लद्बठ्ठ) और नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन (हृशह्म्ह्लद्धह्म्शश्च त्रह्म्ह्वद्वद्वड्डठ्ठ) शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन सभी कंपनियों का सबसे बड़ा ग्राहक खुद अमेरिकी रक्षा विभाग है। पिछले एक साल में इस फंड में 28 प्रतिशत की शानदार बढ़त देखी गई है, हालांकि पिछले एक महीने में इसमें 13 प्रतिशत की गिरावट भी दर्ज की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, यह करोड़ों का लेन-देन प्रशासनिक कारणों से पूरा नहीं हो सका, क्योंकि यह फंड पिछले साल मई में ही लॉन्च हुआ था और जांच के समय तक यह मॉर्गन स्टेनली के क्लाइंट प्लेटफॉर्म पर मौजूद ही नहीं था।
ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध का एक महीना पूरा
अमेरिकी रक्षा मंत्री पर लगे ये गंभीर आरोप ऐसे नाजुक समय में सामने आए हैं जब अमेरिका और ईरान के बीच सीधा युद्ध चल रहा है। पीट हेगसेथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के वह अहम सदस्य हैं, जिन्होंने ईरान के खिलाफ सख्त सैन्य कार्रवाई की सबसे ज्यादा वकालत की थी। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच इस जंग को अब 30 दिन से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के एक जॉइंट ऑपरेशन से इस युद्ध की शुरुआत हुई थी। युद्ध के पहले ही दिन अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को मार गिराया था। इसके बाद भी अमेरिका ने ईरान के कई बड़े नेताओं को निशाना बनाया है, लेकिन इसके बावजूद तेहरान अब भी अमेरिका और इजराइल के सामने पूरी मजबूती के साथ डटा हुआ है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

