कसडोल 31 मार्च (आरएनएस) सरेआम शराब पीना इस बार भारी पड़ गया जब 30 मार्च 2026 को कसडोल थाना पुलिस ने ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन कर रहे 13 लोगों को मौके से धर दबोचा, कार्रवाई इतनी अचानक और सटीक थी कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला, यह पूरा ऑपरेशन पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के सख्त निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंजाम दिया गया, जिसका मकसद क्षेत्र में शांति भंग करने वाले तत्वों, अवैध गतिविधियों, जुआ-सट्टा और शराबखोरी पर लगाम कसना है, कसडोल पुलिस टीम ने नगर के अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर दबिश दी और खुलेआम शराब पीकर माहौल बिगाड़ रहे लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा, कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों में शत्रुहन ध्रुव (40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05 कसडोल), पीताम्बर पैकरा (30 वर्ष, ग्राम हटौद), कांशी वर्मा (35 वर्ष, ग्राम चरौदा), जनक राम केंवट (43 वर्ष, ग्राम बोरसी), जय कुमार पटेल (30 वर्ष, ग्राम हटौद), रमेश कुमार साहू (38 वर्ष, वार्ड क्रमांक 10 कसडोल), देव कुमार पारधी (31 वर्ष, ग्राम टेमरी), मनोज कुमार साहू (46 वर्ष, वार्ड क्रमांक 05 कसडोल), संतोष कुमार साहू (53 वर्ष, वार्ड क्रमांक 05 कसडोल), तरुण कुमार साहू (35 वर्ष, ग्राम सिंघारी थाना लवन), खूबचंद रजक (29 वर्ष, ग्राम सिरियाडीह थाना लवन), मनीष गायकवाड़ (22 वर्ष, ग्राम चरौदा) और हरिहर प्रसाद कैवर्त (25 वर्ष, ग्राम सेमरिया थाना लवन) शामिल हैं, सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है, इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि कसडोल में अब सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है।कसडोल पुलिस का साफ संदेश—सार्वजनिक जगहों पर शराबखोरी अब सीधे कार्रवाई में बदलेगी ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

