-जैन श्वेतांबर संघ डोरंडा की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
-जियो और जीने दो के संदेश के साथ निकली भव्य महावीर जयंती यात्रा
-डोरंडा में महावीर जयंती पर भक्ति और उत्साह का संगम
-विभिन्न संगठनों के स्वागत के बीच निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा
-महावीर जयंती शोभायात्रा में शामिल हुए आलोक कुमार दूबे
-महावीर जयंती शोभायात्रा में आलोक कुमार दूबे की भागीदारी, लोगों ने किया स्वागत
रांच 31 मार्च (आरएनएस)। महावीर जयंती के अवसर पर जैन श्वेतांबर संघ, डोरंडा द्वारा जैन मंदिर, गोंडा से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने भाग लेते हुए भगवान महावीर की प्रतिमा के साथ अहिंसा परमो धमर्: और जियो और जीने दो के संदेशों का उद्घोष किया। शोभायात्रा तुलसी चौक, डोरंडा बाजार, पुराना हाईकोर्ट एवं अंबेडकर चौक होते हुए पुन: जैन मंदिर पहुंची।
मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा कि भगवान महावीर का अहिंसा, करुणा और सहअस्तित्व का संदेश आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में भाईचारा और गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करते हैं तथा सभी को मिलजुलकर शांति और सद्भाव के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

