मीरजापुर 31 मार्च (आरएनएस)। जिले से दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना का दृश्य सामने आया है। जिसे देख लोगों का दिल दहल जा रहा है, लेकिन नहीं दहला है तो उन वाहन चालकों का दिल जो बेख़ौफ़ रफ़्तार भरते हुए शवों को रौंदते हुए वाहन लेकर दौड़ते रहे हैं। पूरा मामला मीरजापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के अहरौरा-जमुई मार्ग का का है?। जहां सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत होने के बाद उनकी लाशों के ऊपर से वाहन दौड़ते रहे हैं। इस दौरान लाशों का दूर दूर तक बिखराव हुआ था जिसे देख हर किसी दिल दहल उठा है। पुलिस के मुताबिक सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य रहे हैं। सभी अहिरूपुर सोनपुर गांव के निवासी बताएं गए हैं। सूचना होने पर
मौके पर पहुंची पुलिस जहां छानबीन में जुटी रही है वहीं मौके पर काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई थी। वहीं दूसरी ओर दुर्घटना के बाद
वाहन चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो लिया था ?जिसे क़ब्ज़े में लेकर पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है। उधर इस हादसे की खबर होते ही अहिरूपुर सोनपुर गांव सहित संबंधित के परिजनों मे मातम मचा हुआ है। लोगों की चीख पुकार से पूरे गांव सहित घटना-स्थल पर मातम छाया हुआ है। दुर्घटना मंगलवार को तड़के तकरीबन 6.30 की बताई जा रही है। जब अहरौरा थाना क्षेत्र के अहरौरा-जमुई मार्ग पर नहर के समीप तेज़ रफ़्तार हाईवा संख्या यूपी 65एलटी 8115 ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। परिणामस्वरूप बाइक सवार वेदवंती पत्नी अशोक कुमार बिंद 28 वर्ष, अनुराग पुत्र चन्द्रवती बिंद 19, अनमोल पुत्र अशोक कुमार बिंद 5 वर्ष सभी निवासी सोनपुर (अहिरुपुर) अहरौरा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवा चालक बाइक सवारों को बुरी तरह से कुचलते हुए भागने लगा था, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद वह वाहन को छोड़कर भाग निकला था।
-शवों को रौंदते रहे वाहन
दुर्घटना का सबसे दुखदाई पहलू यह है कि इस दुर्घटना के बाद सड़क पर बिखरे शवों को देख किसी भी वाहन चालक ने रुकने के बजाए शवों को रौंदते हुए फर्राटा भरते रहे हैं जिससे काफी दूर तक बिखरे हुए शवों जिनमें एक पांच साल का मासूम भी रहा को देख दिल दहल जा रहा था। दुर्घटना की जानकारी होने पर मौके पर उपजिलाधिकारी मडि़हान, क्षेत्राधिकारी मडि़हान सहित अहरौरा और आसपास के थानों की भी पुलिस फोर्स डट गई थी। दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश करने के साथ सड़क पर बिखरे शवों को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी रही है।
-आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र सैकड़ों की संख्या में हाईवा, ट्रेलर से लगाए ट्रकें बालू गिट्टी, बोल्डर लादकर दौड़ रहे हैं जिनपर कोई नियंत्रण न होने से आसपास के रहवासियों सहित सड़क पर चलने वालों की सांसें थम जाती हैं। ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम किए जाने की सूचना होने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

