आजमगढ़ 31 मार्च (आर एन एस)विकास खण्ड पवई के इमली महुआ गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब राम अचल गौतम व बेकारू गौतम पिता रामधूके गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। खेत के पास से गुजर रही बिजली के तार में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ।
ग्रामीणों के अनुसार, बिजली के तारों से चिंगारी निकलकर सूखी फसल पर गिर गई, जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के चलते आग तेजी से पूरे खेत में फैल गई और लगभग दस बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

