भामाशाह का जीवन त्याग, समर्पण का अनुपम उदाहरण – महेन्द्रनाथ यादव
बस्ती 29 जून (आरएनएस)। सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में महान योद्धा, दानी और साम्राज्य रक्षक भामाशाह की जयंती मनाई गयी। उपस्थित लोगों ने भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उनके योगदान पर वक्ताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला।
बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि भामाशाह जैसे महान व्यक्तियों के त्याग और योगदान से ही हमारा इतिहास गौरवशाली बना है। समाजवादी पार्टी हमेशा ऐसे महापुरुषों के योगदान को याद रखती है और समाज में त्याग व समर्पण की भावना को बढ़ावा देती है। कहा कि जब महाराणा प्रताप के पास सेना के संचालन के लिए धन की कमी हुई, तब भामाशाह ने अपनी जीवनभर की संचित संपत्ति और पूरी पूंजी देश की रक्षा के लिए महाराणा को समर्पित कर दी थी। भामाशाह का जीवन त्याग, समर्पण और देशभक्ति का अनुपम उदाहरण है।सपा नेता मो. स्वालेह, आर.डी. निषाद, राजाराम यादव, मो. सलीम आदि ने कहा कि भारतीय इतिहास में भामाशाह का नाम निस्वार्थ राष्ट्रसेवा और दानशीलता के प्रतीक के रूप में आज भी अमर है। उनके इस अभूतपूर्व दान के कारण ही उन्हें ‘दानवीरÓ की उपाधि मिली। आज के समय में भी युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
भामाशाह को जयंती पर नमन करने वालों में अरविन्द सोनकर, जगदीश यादव, लालमन, मो. कामिल, अनीस पिन्टू, जुनेद अहमद, युनूस आलम, सुशील यादव विवेक यादव विक्की, जगपाल चौधरी के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

