एकजुटता से पूरे होंगे लक्ष्य-उदयभान
बस्ती 29 जून (आरएनएस)। सोमवार को बहुजन समाज पार्टी सामाजिक भाईचारा अन्य पिछड़ा वर्ग ‘ओबीसीÓ संगठन की विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के अमोढा खास में जिला संयोजक के.सी. मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। समीक्षा बैठक के दौरान अनेक लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण किया।
बैठक के मुख्य अतिथि मण्डल संयोजक उदयभान ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने के लिये बूथ स्तर पर जुट जाने की जरूरत है। कहा कि बसपा के लिये सामाजिक भाई चारा प्राथमिकता है। कहा कि बहन सुश्री मायावती के मुख्यमंत्रित्व काल में सर्व समाज का समुचित विकास और लोगों को न्याय मिला। इस संदेश को लोगों तक पुरजोर ढंग से पहुंचाने की जरूरत है।
संचालन करते हुये बसपा सामाजिक भाईचारा अन्य पिछड़ा वर्ग ‘ओबीसीÓ संगठन के जिला संयोजक अनूप कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बनाते हुये कहा कि बसपा सरकार के दौरान ओबीसी वर्ग के हित में सर्वाधिक कार्य किये गये। उन्होने कार्यों की विस्तार से चर्चा करते हुये आवाहन किया कि कार्यकर्ता बहन सुश्री मायावती के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिये बूथ स्तर पर जुट जाय।
बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिला संयोजक के.सी. मौर्य ने बहुजन समाज पार्टी द्वारा ओबीसी समाज के विकास एवं उत्थान के लिए किए गए कार्यों को रेखांकित करते हुए समाज के लोगों से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि राम चरन और अनिल आजाद ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक ओबीसी समाज के लोगों को बसपा से जोडऩे की अपील की। कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर बहन कुमारी मायावती को उत्तर प्रदेश का पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य करें।
बैठक में प्रमुख रूप से नवमी प्रसाद, राजेश राव, राम सूरत चौहान, संदीप चौहान, राम सुरेश चौहान, शिवकुमार, सुरेश सिंह, प्रमोद चौहान, पंकज चौहान, शिवा मौर्य, रणजीत मौर्य, पप्पू चौहान, गुड्डू चौहान, अरविन्द राजभर, विनोद राजभर के साथ ही सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

