रायपुर,31 मार्च (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। जग्गी हत्याकांड मामले में उन्होंने निचली अदालत से जमानत ले ली है।जानकारी के मुताबिक, न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा की अदालत में 50-50 हजार रुपए के बॉन्ड और जमानत के पट्टे पेश करने के बाद अमित जोगी को जमानत मिल गई।हालांकि, इस मामले में असली फैसला अभी बाकी है। बुधवार को हाईकोर्ट में जग्गी हत्याकांड को लेकर अंतिम सुनवाई निर्धारित की गई है। अब सभी की नजरें हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी हुई हैं।अगर हाईकोर्ट में अमित जोगी को आरोपी करार दिया जाता है, तो उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है। ऐसे में यह सुनवाई उनके राजनीतिक भविष्य के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।
त्रिपाठी
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

