बेंगलुरु 31 March, (Rns) /- बेंगलुरु से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है. यहां एक टेक प्रोफेशनल महिला ने अपने पति को घर में मृत पाया और कुछ ही मिनटों बाद खुद 17वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. ये घटना बेंगलुरु के कोठनूर इलाके की है, जहां एक दंपति अपने अपार्टमेंट में रह रहा था. जानकारी के मुताबिक, 32 साल के भानु चंद्र रेड्डी सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और उनकी पत्नी शाजिया सिराज एक आईटी कंपनी में काम करती थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को उस समय शक हुआ जब उनके पति ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला और अंदर से कोई जवाब नहीं दिया.
कई बार आवाज देने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उसने पड़ोसियों और सुरक्षा कर्मियों की मदद ली. इसके बाद जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर पति का शव फंदे से लटका हुआ मिला. उस भयानक मंजर को देखकर महिला गहरे सदमे में आ गई.

