चित्रकूट 31 मार्च (आरएनएस)। पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस विभाग में अपनी सेवा देकर अधिवर्षता पूर्ण करने वाले फायरमैन फय्याज मुहम्मद, मुख्य आरक्षी रामप्रताप यादव, महिला मुख्य आरक्षी तहरूननिशा व मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस चन्द्रभान यादव के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक एके सिंह, क्षेत्राधिकारी राजापुर राजकमल ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षकों को माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक रामशीष यादव, प्रधान लिपिक आनन्द मोहन शुक्ला आदि अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

