श्रीनगर गढ़वाल,01 अपै्रल (आरएनएस)। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी में 26वीं अखिल भारतीय पुलिस शूटिंग (एआईपीएमडी) प्रतियोगिता 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटने वाली एसएसबी शूटिंग टीम का स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता 24 से 30 मार्च तक सीआरपीएफ की ओर से गुरुग्राम में आयोजित की गई थी। उप-महानिरीक्षक सुभाष चंद नेगी ने टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में एसएसबी टीम ने कुल 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं एक कांस्य पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में डिप्टी कमांडेंट अनिल सिंह यादव ने 50 यार्ड स्नैप प्रैक्टिस (पिस्टल) में स्वर्ण पदक, आरक्षी पांडिया राजा एस ने 50 यार्ड स्नैप प्रैक्टिस (एसएमजी) में स्वर्ण तथा 40 यार्ड स्टैंडिंग पोजीशन प्रैक्टिस (एसएमजी) में कांस्य पदक हासिल किया। आरक्षी दिनेश कुमार ने 25 यार्ड पिस्टल इवेंट एवं 30 यार्ड अटैक प्रैक्टिस (पिस्टल) में दो रजत पदक अपने नाम किए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

