बिलासपुर 1 अप्रैल 2026(आरएनएस) रतनपुर थाना क्षेत्र में राहगीरों को निशाना बनाकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों पर पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि पूरी गैंग की परतें खुल गईं, 30 और 29 मार्च 2026 को हुई दो अलग-अलग घटनाओं में बदमाशों ने पहले राह चलते लोगों को रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे, इनकार करने पर गाली-गलौच, मारपीट और जानलेवा हमला तक कर दिया, 30 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे सुमित कुमार रजवाड़े अपने भतीजे के साथ बाइक से कोरबाभांवर जा रहे थे तभी जूनाशहर बाईपास के पास पल्सर बाइक सवार 4 युवकों ने रास्ता रोककर पैसे मांगे और विरोध करने पर मारपीट व धमकी दी, वहीं 29 मार्च की रात 9:30 बजे राहुल सिदार अपने साथियों के साथ शादी से लौट रहे थे तभी जूनाशहर-लखनी देवी मंदिर मार्ग पर इन्हीं बदमाशों ने फिर वारदात दोहराई और इस बार चाकू से हमला कर अजय ध्रुव को गंभीर रूप से घायल कर दिया, लगातार बढ़ती घटनाओं से इलाके में दहशत फैल गई थी, मामला सामने आते ही थाना रतनपुर में धारा 126(2), 119(1), 296, 115(2), 351(3), 118(1), 118(2), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया और प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए संदेहियों को हिरासत में लिया, पूछताछ में आरोपियों ने दोनों वारदात कबूल कर ली और उनके कब्जे से चाकू भी बरामद हुआ, पुलिस ने मनीष मरावी (21) निवासी अमतरा थाना कोनी और विक्रम मरावी (20) निवासी जूनाशहर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को बाल न्यायालय में पेश किया गया, इसी दौरान रतनपुर-कोटा मार्ग पर वाहनों पर पत्थरबाजी कर आतंक फैलाने वाले सिद्धार्थ धुर्व्रे (20) और उमेन्द्र सिंह (25) को भी गिरफ्तार कर धारा 170 BNS के तहत कार्रवाई की गई, पूरी कार्रवाई में निरीक्षक नीलेश पाण्डेय, उप निरीक्षक विष्णु यादव, सउनि दिनेश तिवारी सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही,
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

