मुंबई,02 अपै्रल (आरएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और उनके पति गोल्डी बहल को लेकर बड़ी खबर आई है। पुणे के एक किसान ने उन पर जमीनी सौदे को लेकर धोखाधड़ी और नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। दावा किया गया है कि जिस जमीन को अभिनेत्री के पति द्वारा खरीदा गया है, उस पर 1957 से किसान के परिवार का पैतृक अधिकार है। आरोप है कि यह जानते हुए भी जमीन की अवैध खरीदारी की गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय किसान चंद्रकांत शिंदे ने वडगांव मावल के सिविल कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मावल के उकसान स्थित 30 गुंठा जमीन (करीब 32,000 वर्ग फुट) पर साल 1957 से पहले से उनके परिवार का कानूनी हक रहा है। आरोप है कि उनके अधिकारों की अनदेखी करते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन बेची और खरीदी गई है। यही नहीं, संबंधित जमीन पर अवैध निर्माण की कोशिश करने का आरोप भी है।
उधर सोनाली और उनके वकीलों ने इन आरोपों का खंडन किया है। अभिनेत्री ने कहा कि उनका नाम किसी भी सरकारी दस्तावेज या जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े कागजात में नहीं है। उन्होंने दावा किया कि आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। यह सिर्फ पैसे ऐंठने के मकसद से लगाए गए हैं। फिलहाल, किसान चंद्रकांत के वकील राजू शिंदे ने सिविल कोर्ट से जमीन पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

