नई दिल्ली,02 अपै्रल (आरएनएस)। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम गांव इलाके में पुलिस ने अवैध एलपीजी गैस भंडारण और रिफिलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में 45 भारत गैस सिलेंडर, गैस ट्रांसफर उपकरण और एक टेंपो बरामद किया गया है. गश्त के दौरान पुलिस को आदर्श गली के पास एक खाली प्लॉट में अवैध गैस गतिविधियों की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. वहां टेंपो खड़ा मिला और, जिसके अंदर आसपास बड़ी संख्या में एलपीजी सिलेंडर रखे हुए थे.
जांच के दौरान यह भी पाया गया कि बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के एक सिलेंडर से दूसरे में गैस ट्रांसफर की जा रही थी, जो गैरकानूनी होने के साथ बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है. पुलिस ने मौके से अनार सिंह, सत्यवीर और विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया, जो गैस डिलीवरी से जुड़े कर्मचारी बताए जा रहे हैं. उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने प्लॉट किराए पर लेकर अवैध रूप से गैस स्टोर कर रिफिलिंग का काम शुरू किया था, जिससे अवैध मुनाफा कमाया जा रहा था.
मौके पर एसडीएम द्वारका, बीपीसीएल और खाद्य विभाग की टीम ने भी निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों की पुष्टि की. पुलिस ने मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर सभी सिलेंडर, नोजल, वेट मशीन और टेंपो जब्त कर लिया है.
मामले में दक्षिण-पश्चिम जिले के डीसीपी अमित गोयल ने कहा कि यह कार्रवाई लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है, क्योंकि इस तरह की अवैध गैस रिफिलिंग से बड़े हादसे की आशंका रहती है. उन्होंने बताया कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा. आगे की जांच जारी है और इस पूरे नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

