नईदिल्ली,02 अपै्रल (आरएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने राघव चड्ढा को बड़ा झटका दिया है। पार्टी ने चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब आप सांसद अशोक मित्तल उपनेता होंगे। आप ने राज्यसभा सचिवालय को भी अपने निर्णय का पत्र सौंप दिया है। साथ ही, पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया है कि सांसद चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए।
पार्टी ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है, जब चड्ढा पिछले काफी समय से आम आदमी से जुड़े मुद्दे संसद में उठा रहे हैं और उनकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। पिछले दिनों संसद में उन्होंने गिग वर्कर्स के काम के घंटों का मुद्दा उठाया था। इसके अलावा शिक्षा, मोबाइल बैलेंस और डाटा समेत कई अन्य मुद्दे उठाने पर उनको लोकप्रियता मिली थी। बता दें, चड्ढा के कांग्रेस में जाने की भी खबरें आ रही हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

