देहरादून 2 अप्रैल (आरएनएस)। तीन साल के बच्चे की चप्पल से पिटाई का विरोध करने पर उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई। बसंत विहार एसओ अशोक राठौर ने बताया कि वर्षा कुकरेजा निवासी इंदिरानगर ने तहरीर दी। बताया कि बीते 13 मार्च को उनके तीन साल के बेटे के साथ पड़ोस के नौ साल के बच्चे ने मारपीट की। मारपीट करने वाले बच्चे के माता-पिता से पीडि़त दंपति ने इसकी शिकायत की। आरोप है कि इसके बाद बच्चे के माता पिता ने पीडि़त दंपति के साथ मारपीट की। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बुधवार को आरोपी दंपति पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

