देहरादून 2 अप्रैल (आरएनएस)। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर बजरंग दल द्वारा देहरादून में भव्य दोपहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली में पछवादून (जिला विकासनगर) से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में शेखर बंसल के नेतृत्व में विकासनगर से कार्यकर्ता शामिल हुए। विभिन्न स्थानों से कार्यकर्ता सेलाकुई के जोशी मैदान और मिलन चौक पर एकत्रित हुए, जहां से जोशीले नारों सियावर रामचंद्र की जय, जयकारे वीर बजरंगी, हर हर महादेव और जय गौमाता के साथ रैली आगे बढ़ी। सेलाकुई मुख्य बाजार में रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ गया। इसके बाद रैली देहरादून के कांवली रोड के लिए प्रस्थान कर गई। इस दौरान जिला गौरक्षा प्रमुख सुमित तोमर, नगर अध्यक्ष विपिन वर्मा, नगर संयोजक प्रेम चौधरी, नगर मंत्री कपिल राणा, धर्मेंद्र चौधरी, मनीष नेगी, तुषार श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

