देहरादून 2 अप्रैल (आरएनएस)। शहर में एक बार फिर साहित्य, कला और संस्कृति के संगम देखने को मिलेगा। शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर से आयोजित ‘दून पुस्तक महोत्सव 2026Ó का भव्य आयोजन 4 से 12 अप्रैल तक परेड ग्राउंड में किया जाएगा। इस नौ दिवसीय महोत्सव का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। गुरुवार को दून में पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास भारत के निदेशक युवराज मलिक ने बताया कि महोत्सव के दौरान आचार्य बालकृष्ण, एनबीटी के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद सुधाकर आदि मौजूद रहे। इस बार ‘दून साहित्य उत्सवÓ में इम्तियाज अली, आचार्य प्रशांत, नितिन सेठ और लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ जैसी हस्तियां विभिन्न सत्रों में पाठकों से रूबरू होंगी। महोत्सव में गढ़वाली और कुमाऊंनी सहित कई भाषाओं की लाखों पुस्तकें प्रदर्शित की जाएंगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

