कोरबा, 02 मार्च (आरएनएस) । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बालको थाना क्षेत्र के बेलाकछार जंगल में एक ही पेड़ पर दो युवकों की फांसी के फंदे से लटकी लाशें मिलीं। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में पेड़ पर लटके शव देखे, जिसके बाद तत्काल बालको थाना पुलिस को सूचना दी गई। मृतकों की पहचान 27 वर्षीय प्रमोद कंवर और 26 वर्षीय अमित माथुर के रूप में हुई है, जो बेलाकछार गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि दोनों युवक बुधवार दोपहर घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह उनकी लाशें जंगल में एक ही पेड़ पर फंदे से लटकी मिलीं।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक पावर प्लांट में ठेका कर्मचारी के रूप में काम करते थे और पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहे थे। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।फिलहाल, दोनों युवकों की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

