काशीपुर 2 अप्रैल (आरएनएस)। हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर एवं घरों में बजरंगबली की पूजा अर्चना कर प्रार्थनाएं की गई। वहीं, श्री साईं शिक्षण संस्थान में बच्चों को खाना खिलाया गया। गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिर पहुंचकर प्रार्थनाएं कीं तथा प्रसाद बांटा। महुआडाबरा स्थित श्री साई शिक्षण संस्थान में चेयरमैन राजकुमार सिंह ने स्कूली बच्चों समेत 400 प्रशिक्षणरत बालिकाओं को भोजन कराया। इस दौरान उन्होंने पूजा भी की। यहां अवनीश चौहान,कौशल कुमार, अतुल शर्मा, डा.शैलजा, संदीप कुमार, नेहा, शिखा वर्मा, प्रवीण कुमार रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

