काशीपुर 2 अप्रैल (आरएनएस)। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। बुधवार रात पैगा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जसविंदर सिंह टीम के साथ गश्त पर थे। महुआखेड़ा गंज फाटक के पास एक फैक्ट्री के नजदीक पुलिस को देख युवक भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। उसकी पहचान 33 वर्षीय सोहन सिंह उर्फ सोनू निवासी कुईखेड़ा सकेनिया, थाना गदरपुर के रूप में हुई। तलाशी में 315 बोर का तमंचा व कारतूस मिला। आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए राहगीरों को डराकर लूट करना कबूला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

