काशीपुर 2 अप्रैल (आरएनएस)। संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी घर से लापता हो गई। किशोरी के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बरामदगी की गुहार लगाई है। क्षेत्र के व्यक्ति ने तहरीर देकर कहा कि 29 मार्च को रात्रि में पूरा परिवार सो गया था, लेकिन अगली सुबह जब सब जागे तो पाया कि उसकी 15 वर्षीय बहन घर पर नहीं थी। उसका काफी इंतजार किया और खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज लापता की तलाश शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

