काशीपुर 2 अप्रैल (आरएनएस)। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुडिय़ा लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी विधि प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर में शानदार प्रदर्शन किया है । लॉ कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. सुधीर दुबे ने बताया कि एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज का मान बढ़ाया है। छात्र अमीनुद्दीन ने 88.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दक्षिता यादव ने 86.50 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय तथा अनिकेत वीर सिंह, सानिया कुरेशी, संजीव कुमार एवं सुधांशु ने 84.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

