जांजगीर-चांपा,02 अप्रैल (आरएनएस) जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में महिला और उसकी मां से मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 मार्च 2026 की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच मस्जिद मोहल्ला निवासी इब्राहिम खान उर्फ नक्कू (29 वर्ष) शराब के नशे में उसके घर पहुंचा। आरोपी ने अश्लील गाली-गलौच करते हुए पैसों की मांग की और इंकार करने पर महिला व उसकी मां के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी ने बाल पकड़कर दोनों को घसीटा, जिससे उन्हें चोटें आईं।मामले की गंभीरता को देखते हुए अकलतरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 176/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(3), 115(2) और 119(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान दर्ज किए।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए उसके विरुद्ध गुंडा बदमाश की कार्रवाई भी की जा रही है।
००००(जांजगीर-चांपा) शराब के नशे में महिला से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी