जांजगीर-चांपा, 02 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) 48वें आईपीएस इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 6 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी जाएंगे। इस दौरान वे पुलिस प्रशासन और नेतृत्व से जुड़े उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।एसपी के प्रशिक्षण पर रहने के दौरान जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को सुचारू बनाए रखने की जिम्मेदारी 11वीं बटालियन पुटपुरा के सेनानी श्री विमल कुमार बैंस को सौंपी गई है। उन्हें इस अवधि में जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।प्रशासनिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए श्री बैंस प्रशिक्षण अवधि के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस से जुड़े सभी कार्यों का प्रभावी संचालन करेंगे।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

