ऋषिकेश 2 अप्रैल (आरएनएस)। भारत रत्न श्री सम्मान परिषद और विश्व मानवाधिकार सुरक्षा आयोग की ओर से चाणक्यपुरी नई दिल्ली में आयोजित सेमिनार में मंडी समिति ऋषिकेश में मंडी सहायक के पद पर तैनात डॉ. चंद्रशेखर को सम्मानित किया गया। इससे पहले भी उन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं। बुधवार को ऋषिकेश मंडी में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान मंडी सचिव पीआर कालाकोटी, मंडी सचिव हरिद्वार लवकेश गिरी, अजय कुमार यादव, हिमांशु रावत, इकाई अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, अनुपम सक्सेना, विकास चौधरी, अजय कुमार रतूड़ी, नीता तिवारी, पुष्पा रानी, कुसुम, अंजलि, उषा, आदित्य भंडारी, शिव बलूनी, पवन कुमार, ज्ञानेंद्र, जगजीत सिंह, हरीश धानिक आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

